IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने खोला कंगारुओं के विशाखापट्टनम में आक्रामक प्रदर्शन का राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2023, 12:09 AM IST

भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टीम के इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का राज साझा किया है।

विशाखापट्टनम: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे मिचेल स्टार्क ने कहा कि रविवार को दूसरे वनडे के दौरान भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के शुरुआती विकेट झटकने से उनके गेंदबाजी जोड़ीदारों ने अधिक आक्रामकता बरती जिससे मेजबान टीम महज 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गयी।

Mitchell-Starc

मिचेल स्टार्क

भारत को मिली 10 विकेट से शर्मनाक हार

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सबसे खराब वनडे हार का सामना करना पड़ा जिसमें मेहमान टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। स्टार्क ने पावरप्ले में भारत के पूरे शीर्ष क्रम को समेट दिया। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पावरप्ले में चार विकेट की बदौलत 53 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

End of Feed