दलीप ट्रॉफी: इंग्लैंड में फ्लॉप रहे शार्दुल ठाकुर को मिली सितारों से सजी वेस्ट जोन की टीम की कमान

दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिमी क्षेत्र की टीम का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। टीम इंडिया के सितारों से सजी इस टीम की कमान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।

मुंबई: भारत और मुंबई के हरफनमौला शार्दुल ठाकुर दलीप ट्रॉफी में सितारों से सजी पश्चिम क्षेत्र की टीम अगुवाई करेंगे। पश्चिम क्षेत्र की टीम दलीप ट्रॉफी में अपने मैच सितंबर में खेलेगी। पश्चिम क्षेत्र की 15 सदस्यीय टीम में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान और श्रेयस अय्यर समेत मुंबई के कुल सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। रुतुराज गायकवाड़ मध्यक्रम को मजबूत करेंगे जबकि सौराष्ट्र के हार्विक देसाई और महाराष्ट्र के सौरभ नवले विकेटकीपर होंगे।

Shardul thakur

शार्दुल ठाकुर (फोटो क्रेडिट AP)

इस साल दिलीप ट्रॉफी की छह टीमों के बीच क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी हो रही है। पिछले कुछ साल से इसका आयोजन भारत ए,बी,सी और डी टीमों के साथ होता था। जब यह टूर्नामेंट ए,बी,सी और डी प्रारूप में खेला जाता था,तो सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता टीमों का चयन करते थे, लेकिन अब टीमों का चयन संबंधित क्षेत्रीय चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

End of Feed