Duleep Trophy 2024: 6,4,6.. संकटमोचक बने अक्षर पटेल, धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक जड़ टीम की बचाई लाज

Axar Patel Half century: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अक्षर पटेल ने दलीप ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है। अक्षर पटेल टीम के लिए संकटमोचक की तरह आए और शानदार पारी खेलकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को मजबूत स्थिति तक ले गए।

Axar Patel Half century: अक्षर पटेल को 'संकटमोचक' का उपनाम दिया गया है। कई मौकों पर अक्षर ने भारतीय टीम को मुश्किल हालात से उबारा है। भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत का पहला दिन भी कुछ अलग नहीं रहा। अक्षर पटेल ने 5 सितंबर, गुरुवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्टेडियम में श्रेयस अय्यर की इंडिया डी टीम के लिए धमाकेदार पारी खेली।

axar patel duleep trophy

अक्षर पटेल दलीप ट्रॉफी 2024 (फोटो- BCCI)

अक्षर अपना दूसरा प्रथम श्रेणी शतक बनाने से चूक गए क्योंकि 86 रन पर रितिक शौकीन ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका। 30 वर्षीय यह खिलाड़ी 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आया, जब इंडिया डी की टीम 34/5 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी। अक्षर ने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी शतक 2016 में बड़ौदा के खिलाफ लगाया था, जब वह 110* रन बनाकर नाबाद रहे थे।

End of Feed