Duleep Trophy 2024: गिल की जगह शामिल हुए खिलाड़ी ने मचाया तहलका, चौके-छक्के जड़कर पूरा किया शतक

Pratham Singh century: दलीप ट्रॉफी 2024 में 31 साल के बल्लेबाज प्रथम सिंह ने तहलका मचा दिया है। शुभमन गिल की जगह टीम इंडिया ए में शामिल किए गए बैटर ने अनंतपुर की मुश्किल विकेट पर चौके-छक्के जड़कर शतक पूरा किया है। उनकी बैटिंग देखने लायक थी और हर तऱफ तारीफें हो रही है।

Pratham Singh century: इंडिया ए और रेलवे टीम के बल्लेबाज प्रथम सिंह ने 14 सितंबर, शनिवार को इंडिया डी के खिलाफ अपना पहला दलीप ट्रॉफी शतक बनाया। 31 वर्षीय प्रथम सिंह ने शानदार अंदाज में अपना दूसरा प्रथम श्रेणी शतक बनाया और विद्वाथ कवरप्पा की गेंद पर एक छक्का और दो चौके लगाकर तीन अंकों का आंकड़ा छुआ। उन्हें शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किया गया था, जो बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हैं।

pratham singh bcci

प्रथम सिंह (फोटो- BCCI Domestic x)

प्रथम सिंह ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 49वें ओवर में 12 रन बनाए। उन्होंने कवरप्पा की पहली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। तीन डॉट गेंदें खेलने के बाद उन्होंने फुल टॉस गेंद पर चौका जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर दलीप ट्रॉफी में अपना पहला शतक पूरा किया और जश्न मनाने के लिए हेलमेट उतारते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान थी।

End of Feed