Duleep Trophy 2023: साउथ जोन ने दी नॉर्थ जोन को रोमांचक मुकाबले में मात, अब वेस्ट जोन से होगी खिताबी भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2023, 01:43 AM IST

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन ने रोमांचक अंदाज में नॉर्थ जोन के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री कर ली जहां उसकी भिड़ंत वेस्ट जोन से होगी।

बेंगलुरु: तमिलनाडु के आर साई किशोर ने शनिवार को बारिश से बाधित दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के अंतिम रोमांचक दिन शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया जिससे दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को दो विकेट से पराजित कर दिया। फाइनल में दक्षिण क्षेत्र का सामना गत चैम्पियन पश्चिम क्षेत्र से होगा जिससे यह 2022 खिताबी भिड़ंत का दोहराव होगा।

Duleep Trophy Semifinal

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल( साभार BCCI Domestic)

दो विकेट से साउथ जोन ने हासिल की जीत

आसमान बादलों से भरा था, 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण क्षेत्र ने मयंक अग्रवाल की 54 और कप्तान हनुमा विहारी की 43 रन की पारी से इसके करीब पहुंचने की ओर कदम बढ़ाये। लेकिन हर्षित राणा (84 रन देकर तीन विकेट), बलतेज सिंह (47 रन देकर दो विकेट) और वैभव अरोड़ा (46 रन देकर दो विकेट) ने अपनी टीम को समय पर विकेट दिलाकर दबाव बनाया जबकि उत्तर के कप्तान जयंत यादव ने मयंक अग्रवाल का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

End of Feed