Ranji Trophy: एक पारी में दो हैट्रिक! रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

सेना के गेंदबाज अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने असम के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मैच में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में दो गेंदबाजों द्वारा हैट्रिक लेने का अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया।

तिनसुकिया (असम): सेना के गेंदबाज अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने शनिवार को असम के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मैच में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दो गेंदबाजों द्वारा हैट्रिक लेने का पहला रिकॉर्ड बनाया। तिनसुकिया जिला खेल संघ मैदान पर खेले गए मैच के शुरुआती दिन 25 विकेट गिरे जिसमें असम की पहली पारी 103 जबकि सेना की पहली पारी 108 रन पर सिमटी। स्टंप्स के समय असम ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 56 रन बना लिये। असम के पास दूसरी पारी में 51 रन की बढ़त है और उसके पांच विकेट शेष हैं।

Stumps

स्टंप्स (सांकेतिक तस्वीर)

दिन की शुरुआत में जांगड़ा ने चार ओवर में तीन विकेट लिये जबकि अर्जुन ने 6.1 ओवर में 46 रन देकर पांच विकेट लिए। सेना के बल्लेबाजों को भी हालांकि रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। रियान पराग (25 रन पर पांच विकेट) और राहुल सिंह (44 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने सेना की पारी भी सस्ते में सिमट गयी। इस तरह असम ने मैच में जोरदार वापसी की लेकिन उसके बल्लेबाज दूसरी पारी में भी अब तक विफल रहे हैं। स्टंप्स के समय सुमित घाडीगांवकर (नाबाद 17) और शिवशंकर रॉय क्रीज पर थे।

End of Feed