धवन के बाद दिनेश कार्तिक शुरू करेंगे नई पारी, इस लीग से करेंगे मैदान पर वापसी

Legends League Cricket: शिखर धवन के लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शामिल होने के एक दिन बाद बड़ी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी अब इस लीग के माध्यम से क्रिकेट में वापसी करेंगे।

शिखर धवन के आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में शामिल होने की घोषणा के एक दिन बाद, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (71)

दिनेश कार्तिक (साभार-IPL)

दिनेश कार्तिक ने जून 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खत्म होने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपने आखिरी आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेला था। कार्तिक अपनी तेज बल्लेबाजी, विकेट के पीछे उनकी फुर्तीली विकेटकीपिंग, और हाल ही में कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं। अब एलएलसी में उनका जुड़ना उनके करियर का एक नया अध्याय है।

End of Feed