यूएई के खिलाफ जिस तरह की पारी वैभव सूर्यवंशी ने खेली, उस पर अब भी पूर्व खिलाड़ियों को यकीन नहीं हो रहा। वैभव की 204 रन की इस विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया ए ने 250 रन का लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव ने 53 गेंद में 28 छक्के और 7 चौके जड़े। वैभव की इस पारी की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा 'वैभव ने क्या बैटिंग की, इस तरह की बल्लेबाजी EA SPORTS Cricket (वीडियो गेम) में भी संभव नहीं होगा। वैभव ने 28 गेंद में शतक, 40 गेंद में 150 और 52 गेंद में दोहरा शतक जड़ा। लिस्ट ए में यह सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 और सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा उन्होंने एक पारी में 28 छक्के जड़े जो किसी भी प्रोफेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक है।
वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को तो अब भी वैभव की इस पारी पर यकीन नहीं हो रहा। कार्तिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'क्या आपने इंडिया ए बनाम यूएई ए मैच के स्कोरकार्ड को देखा है। 250 रन का लक्ष्य इंडिया ए ने 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव ने 53 गेंद में 204 रन की पारी खेली। मैंने कभी भी इस तरह का कुछ नहीं देखा। वैभव ने 53 गेंद से 35 गेंद में चौके और छक्के मारे हैं। वीडियो गेम में ऐसा कुछ नहीं किया जा सकता है। मुझे यूएई के लिए बुरा लग रहा है।
हरदीप सिंह पुरी ने भी तारीफ
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने भी वैभव की तारीफ की और लिखा 'हम लोगों को लगता था कि प्रति गेंद रन बनाना ही तेज खेलना होता है, लगता है यह बात किसी ने वैभव को नहीं बताई। उम्मीद है कि वह इसी तरह क्रिकेट खेलना जारी रखे जैसे हम लोगों को उन्हें खेलते देखने में आता है।
मैच की बात करें तो यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरप्रीत सिंह भाटिया के 130 रन की पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। 250 रन के लक्ष्य भारत ने 3 विकेट खोकर आसानी से 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंडिया ए ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
