कोच से खिलाड़ी बना आरसीबी का यह विकेटकीपर, अब इस टीम के साथ नई पारी

आईपीएल 2025 में आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आईपीएल से संंन्यास ले चुके कार्तिक मंगलवार को इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के चौथे सत्र से पहले शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़ गये।

आईपीएल 2025 में आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक नई पारी शुरू करने वाले हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मंगलवार को इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के चौथे सत्र से पहले शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़ गये। कार्तिक ने वॉरियर्स टीम में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की जगह ली। इस टीम के कोच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी हैं। कार्तिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। मैं जानता हूं कि वे एक युवा टीम है और जो कुछ खास करने की ख्वाहिश रखते है। मैं यहां आकर खुश हूं।’’

dinesh karthik New Inning

दिनेश कार्तिक (साभार-RCB IPL)

कार्तिक ने कहा, ‘‘शारजाह भी उन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक है जहां हर कोई खेलना चाहता है। शारजाह वॉरियर्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना एक सपने के सच होने जैसा है।’’ कार्तिक के लिए यह दूसरी विदेशी टी20 लीग होगी। वह इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में एसए20 की की टीम पार्ल रॉयल्स का हिस्सा रह चुके है। रॉयल्स के लिए उन्होंने छह पारियों में 97 रन बनाए थे। कार्तिक आईपीएल 2025 चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच भी हैं।

End of Feed