कार्तिक ने बताया क्यों T20I कप्तान के तौर पर गंभीर ने हार्दिक के बदले सूर्या को चुना

आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की दावेदारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को प्राथमिकता दी गई।

श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो सबसे ज्यादा जिस फैसले ने चौंकाया वो तो सूर्या को टी20 की कप्तानी सौंपना। इससे पहले सबको भरोसा था कि रोहित के संन्यास के बाद टी20 टीम की कमान हार्दिक पांड्या को मिलेगी, क्योंकि रोहित की अनुपस्थिति में वह इसके सबसे बड़े दावेदार थे। वजह भी साफ थी क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह बतौर उप-कप्तान उतरे थे।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

लेकिन टीम इंडिया के नए कोच गंभीर ने पूरा समीकरण ही बदल दिया और सूर्यकुमार यादव को अपनी पसंद के तौर पर सामने कर दिया। नतीजा सूर्या को टी20 टीम की कमान मिल गई। अब सवाल उठता है कि आखिर गंभीर ने हार्दिक और सूर्या में से SKY को क्यों चुना। इसका जवाब मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और अगले सीजन आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने दिया।

End of Feed