Dinesh karthik Stats: दिनेश कार्तिक ने जड़ा टी20 क्रिकेट में अनोखा 'तिहरा शतक', बने ऐसा करने वाले पहले प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 2, 2024, 10:47 PM IST

Dinesh Karthik, First cricketer to play 300 t20 matches in a country: दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही वो कारनामा कर दिखाया जो और कोई प्लेयर नहीं कर पाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक बने एक देश में 300 टी20 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर
  • 18 साल लंबा है टी20 करियर, 2006 में किया था डेब्यू
  • मौजूदी सीजन है डीके का आखिरी आईपीएल

बेंगलुरू: आईपीएल में अपना आखिरी सीजन खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ( Dinesh karthik ) ने मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। दिनेश कार्तिक एक देश में 300 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बन गए हैं। दुनिया के कई खिलाड़ियों ने करियर में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले लेकिन एक देश में इतनी बड़ी संख्या में मैच नहीं खेल सका।

Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक (साभार IPL/BCCI)

कार्तिक के बाद रोहित हैं दूसरे पायदान पर

कार्तिक ( Dinesh karthik ) के बाद एक देश में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाले प्लेयर रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने भारत में 289 टी20 मैच खेले हैं। इस सूची में 262 मैच के आंकड़े के साथ एमएस धोनी हैं। इंग्लैंड के समित पटेल 259 रन के आंकड़े के साथ चौथे और विराट कोहली भारत में 258 टी20 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

End of Feed