भारतीय वनडे टीम में इस खिलाड़ी के ना होने से श्रीलंकाई भी हैरान, अब पूर्व कप्तान ने दिया बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2023, 06:55 PM IST

Dinesh Chandimal on Suryakumar Yadav: भारतीय वनडे टीम में सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी ने सबको हैरान किया हुआ है। इन फॉर्म सूर्या को एकादश में ना चुने जाने को लेकर अब विरोधी श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल ने बयान दिया है और सूर्यकुमार यादव के ना होने से हैरानी जताई है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय एकदिवसीय एकादश में जगह नहीं मिलने पर आश्चर्य जताते हुए शुक्रवार को कहा कि इस तरह का आक्रामक बल्लेबाज 30 से 50 रन की पारी से पूरे मैच का रूख मोड़ सकता है। श्रीलंका के लिए 157 एकदिवसीय में लगभग 5000 (4936) रन बनाने वाले चांदीमल ने कहा, ‘‘ यह दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट में कितनी प्रतिभा है। मुझे फिर भी लगता है कि सूर्यकुमार यादव एकदिवसीय टीम का हिस्सा हो सकते है।’’

suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव (AP)

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार ने शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। उनकी 51 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी से भारत ने निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को 91 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 2-1 से जीता था। संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) में डेजर्ट्स वाइपर्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे चांदीमल ने कहा , ‘‘सूर्यकुमार यादव जैसा खिलाड़ी 30 से 50 रन की पारी से प्रतिद्वंद्वी टीम को परेशानी में डाल सकता है। उनकी रन बनाने की गति से काफी फर्क पड़ता है इससे टीम के दूसरे खिलाड़ियों का काम आसान हो जाता है।’’

End of Feed