मैं, मुकेश अंबानी को मनाता, पूर्व चीफ सेलेक्टर ने बुमराह के वर्कलोड पर सुझाया नया उपाय

पूर्व चीफ सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड के लिए एक नया उपाया सुझाया है। उन्होंने आईपीएल से दूरी बनाने की सलाह दी है और एक नया तरकीब सुझाया है। बुमराह इंग्लैंड दौरे पर 5 में से केवल 3 मैच ही खेल पाए थे।

भारत-इंग्लैंड 5 मैच की सीरीज में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर खूब बवाल हुआ। पूर्व दिग्गज सहित जिनका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है उसने भी उनके वर्कलोड की खूब आलोचना की। 5 मैच की सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह केवल 3 मैच की खेल पाएंगे। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह ने पहला, तीसरा और चौथा टेस्ट मैच खेला। हालांकि, 3 मैच में उन्होंने दो फाइफर सहित 14 विकेट चटकाए। वह अलग बात है कि मोहम्मद सिराज ने उनकी जरा भी कमी नहीं होने दी।

Akash Ambani Nita Ambani

आकाश और नीता अंबानी (साभार-X)

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वर्कलोड मैनेजमेंट खिलाड़ी डिसाइड करेंगे, क्योंकि इस पर दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आपको अपना सर्वस्व देना चाहिए। अब इस पर पूर्व चीफ सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, हो सकता है अगर बुमराह सभी मैच खेलते तो हम सीरीज जीत सकते थे। इसके अलावा उन्होंने उनके आईपीएल खेलने पर सवाल उठाया।

End of Feed