एमएस धोनी के साथ खास रिश्ते को बता पाना मुश्किल, बोले-ऋषभ पंत

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया है कि कैसे फैंस उनके शुरुआती दिनों में उनकी तुलना एमएस धोनी से करते थे तो उन्हें बुरा लगता था।

ऋषभ पंत ने कार अपनी लाइफ के सबसे दुखद दिनों के बारे में बात करते हुए एमएस धोनी के साथ उनके खास रिश्ते का बयां किया। पंत कार दुर्घटना के बाद IPL 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, पंत आईपीएल में कितना मैच खेलेंगे यह तय नहीं है। यही कारण है कि दिल्ली कैपिटल्स ने उनके विकल्प के तौर पर युवा विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को स्क्वॉड में शामिल किया। कुशाग्र को दिल्ली ने 7.20 करोड़ में खरीदा था। इस वापसी से पहले ऋषभ पंत ने दिए एक इंटरव्यू में एमएस धोनी के साथ उनके खास रिश्ते के बारे में खुल कर बात की है।

Rishabh Pant And MS Dhoni

ऋषभ पंत और एमएस धोनी (साभार)

एमएस धोनी के साथ रिश्ते को बता पाना मुश्किल

ऋषभ पंत ने कहा 'मुझे एमएस के साथ अपने रिश्ते को समझाना हमेशा मुश्किल लगता है। धोनी हमारे लिए कुछ ऐसे हैं जिनसे आप खुलकर बात कर सकते हैं। मैं एमएसडी के साथ हर चीज पर चर्चा करता हूं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं उनके साथ उन चीजों पर चर्चा करता हूं जिनके बारे में मैं किसी और के साथ चर्चा नहीं करूंगा। उसके साथ इसी तरह का रिश्ता है।”

End of Feed