क्या कोहली के सैकड़े में अड़ंगा डालना चाहते थे बांग्लादेशी खिलाड़ी? बोले कप्तान नजमुल- कोई बॉलर जानकर...

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 02:43 PM IST

अच्छी शुरूआत के बावजूद बांग्लादेश बड़ा स्कोर नहीं बना सका। शांटो ने कहा, ‘‘हमने पहले बड़े स्कोर बनाये हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम जिम्मेदारी नहीं ले रहे। अगर लिटन या तांजिद बड़ी पारी खेल जाते तो बाकी बल्लेबाजों की राह आसान हो जाती ।’’

बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने इन अटकलों को खारिज किया कि स्पिनर नासुम अहमद ने जान बूझकर वाइड गेंद डाली ताकि विराट कोहली विश्व कप के मैच में शतक नहीं बना सकें।

Virat Kohli Century

टीम इंडिया की जीत के बाद विराट कोहली से हाथ मिलाते हुए बांग्लादेश के प्लेयर्स।

कोहली उस समय 97 रन पर खेल रहे थे और नौ ओवर बाकी थे जब भारत को 257 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिये दो रन की जरूरत थी। अहमद ने उस समय लेग साइड के बाहर गेंद डाली जिसे मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने वाइड करार नहीं दिया।

End of Feed