दलीप ट्रॉफी: IPL चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार की जगह इस युवा खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई मध्य क्षेत्र की कमान

28 अगस्त से बेंगलुरू में शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के लिए मध्य क्षेत्र की टीम का ऐलान हो गया है। आरसीबी को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले खिलाड़ी को छोड़कर टीम की कमान ध्रुव जुरेल को दी गई है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

इंदौर: इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ रही टेस्ट श्रृंखला में प्रभावित करने वाले ध्रुव जुरेल को 28 अगस्त से बेंगलुरू में शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत को ऊंगली में चोट लगने के बाद जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी। चौथे टेस्ट में पंत को फ्रेक्चर होने के बाद उन्होंने चौथे और पांचवें टेस्ट में विकेटकीपिंग की। मध्य क्षेत्र की टीम में स्पिनर कुलदीप यादव भी हैं जो पांच टेस्ट में से एक भी नहीं खेल सके थे।

Dhruv Jurel

ध्रुव जुरेल (फोटो क्रेडिट AP)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पाटीदार का मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का उन्हें मौका मिला था लेकिन वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे में मध्य क्षेत्र की कमान पाटीदार के हाथों में नहीं सौंपा जाना उनके लिए बड़ा झटका है।

End of Feed