आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने सीएसके की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। कॉन्वे आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारी में 51.69 की बेहतरीन औसत और 139.70 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप थ्री में थे। पहले और दूसरे नंबर पर क्रमश: शुभमन गिल और फाफ डुप्लेसी थे।
डेवॉन कॉन्वे (साभार-Twitter)
डेवॉन कॉन्वे की ऑल टाइम CSK प्लेइंग इलेवन
डेवॉन कॉन्वे ने अपनी टीम सीएसके के ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके में कॉन्वे ने 3 तेज गेंदबाज, 2 स्पिन गेंदबाज को जगह दी है। उन्होंने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर फाफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ को चुना है।
कॉन्वे की CSK की प्लेइंग इलेवन
- रुतुराज गायकवाड़
- फाफ डु प्लेसिस
- सुरेश रैना
- अंबाती रायडू
- बेन स्टोक्स
- मोईन अली
- रवींद्र जडेजा
- एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)
- एल्बी मोर्कल
- दीपक चाहर
- लक्ष्मीपती बालाजी
5 बार खिताब जीत चुकी है CSK
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार इस खिताब पर कब्जा किया था और सबसे सफल टीम के रुप में मुंबई इंडियंस की बराबरी की थी। चेन्नई और मुंबई के पास ही आईपीएल के 5 खिताब हैं।
