IND A vs NZ A Test: 199 रन पर आउट होने के बाद अंपायर के फैसले से नाराज हुए देवदत्त पडिक्कल, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दौरान देवदत्त पडिक्कल दोहरा शतक लगाने से सिर्फ एक रन दूर रह गए। अंपायर द्वारा कैच आउट दिए जाने के बाद वे 199 रन पर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल की इस पारी ने इंडिया 'ए' को दूसरी पारी में शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बर्ट सटक्लिफ ओवल में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन देवदत्त पडिक्कल सिर्फ एक रन से दोहरा शतक बनाने से चूक गए। जिससे उन्हें गहरा दुख हुआ। बाएं हाथ का बल्लेबाज अंपायर के फैसले से नाखुश दिखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Padikkal out 199

199 के स्कोर पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल।

यह घटना तीसरे दिन, भारत ए की दूसरी पारी के 85वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी। न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज गिब्सन ने लेग साइड की ओर एक गेंद फेंकी, जिसे पडिक्कल ने लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूक गए। गेंद उनके पैड को छूती हुई विकेटकीपर मिचेल हे के दस्तानों में चली गई। जब गेंद बल्ले के पास से गुजरी तो एक आवाज आई, लेकिन पडिक्कल को पूरा यकीन था कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी है।

End of Feed