दिल्ली ने महिला T20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, घरेलू टूर्नामेंट का बना दिया हाईएस्ट स्कोर

बीसीसीआई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में दिल्ली की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। यह घरेलू टी20 क्रिकेट में किसी भी महिला टीम द्वारा बनाया हाईएस्ट स्कोर है। दिल्ली ने गोवा का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के पुणे मैदान पर खेला गया दिल्ली और हैदराबाद महिला टीम के बीच का मैच अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गोवा की महिला टीम के नाम पर था, जिन्होंने साल 2019-20 में 2 विकेट के नुकसान पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 257 रनों का स्कोर बनाया था।

Delhi Women Team

महिला टी20 क्रिकेट में दिल्ली ने रचा इतिहास। फोटो- ANI

दिल्ली ने महिला टी20 में नया कीर्तिमान बना दिया है। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में हाईएस्ट स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली ने यह कमाल किया। साथ ही दिल्ली ने गोवा के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। गोवा ने 2019-20 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था।

End of Feed