DCW vs RCBW: शेफाली की विस्फोटक पारी से प्लेऑफ में दिल्ली, आरसीबी की लगातार चौथी हार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 1, 2025, 11:07 PM IST

DCW vs RCBW: मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। शनिवार को खेले गए मुकाबले में उसने मंधाना की टीम को पटखनी दी। यह आरसीबी की लगातार चौथी हार है। आज के मैच की विनर रही शेफाली वर्मा, जिन्होंने 80 रन की नाबाद पारी खेली।

DCW vs RCBW: दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (नाबाद 80 रन) और जेस जोनासेन (नाबाद 61 रन) के विस्फोटक अर्धशतकों से शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 27 गेंद रहते नौ विकेट से हराकर जीत की लय जारी रखी। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से करारी शिकस्त देने वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली और जोनासेन ने दूसरे विकेट के लिए महज 77 गेंद में 146 रन की अटूट साझेदारी निभाकर आसान जीत दिलाई।

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (साभार-x)

शेफाली ने अपनी तेज तर्रार पारी के लिए 43 गेंद खेली जिसमें आठ चौके और चार छक्के जड़े थे। वहीं जोनासेन ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 38 गेंद में नौ चौके और एक छक्के से नाबाद 61 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान मेग लैंनिंग (02) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। आरसीबी ने एलिस पैरी (नाबाद 60 रन) की अर्धशतकीय पारी से पांच विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया।

End of Feed