Women's ODI World Cup 2025:प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं दीप्ति शर्मा, बताया कैसा है खिताबी जीत में योदगान का अहसास

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद दीप्ति शर्मा ने बताया कैसा है खिताबी जीत में सबसे अहम योगदान करके विश्व चैंपियन बनने का अहसास। अवार्ड जीतने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने खोले दिल के राज।

नवी मुंबई: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन के अंतर से मात देकर पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जीत के लिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को 45.3 ओवर में 246 रन पर ढेर कर दिया। टीम की जीत का सेहरा शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के सिर पर सजा।

Deepti Sharma

दीप्ति शर्मा

फाइनल में किया रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

दीप्ति शर्मा ने फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद में 58 रन की पारी खेली और टीम को 298 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने धमाल करते हुए 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति महिला विश्व कप के इतिहास में पांच विकेट चटकाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 1971 से 2025 तक दीप्ति से पहले और कोई महिला क्रिकेटर ये कारनामा नहीं कर सकी थी।

End of Feed