दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज-टूट गया झूलन का रिकॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेथ मूनी को अपने करियर का 356वां शिकार बनाया और विमेंस क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज बन गईं। इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में झूलन गोस्वामी की बराबरी की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जैसे ही मूनी को राधा य़ादव के हाथों पवेलियन भेजा, दीप्ति दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज बन गई। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे लीग मुकाबले में भी झूलन की बराबरी कर ली थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो विकेटलेस रही थीं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-2 पर अब भारतीय खिलाड़ियों ने अपना कब्जा जमा लिया।

deepti sharma

दीप्ति शर्मा (साभार-X)

दीप्ति बनी सबसे सफल गेंदबाज

दीप्ति ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 356वां शिकार ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को बनाया। दीप्ति ने ऐसे वक्त में टीम इंडिया को सबसे ज्यादा इसकी दरकार थी। दीप्ति शर्मा ने 6 टेस्ट में 22 विकेट, 124 वनडे में 166 विकेट और 149 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 168 विकेट झटके हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 में एक-एक फाइफर और वनडे में 4 फाइफर चटकाए हैं।

End of Feed