मैं 140 Kmph की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं, बल्लेबाजी भी..: क्या पांड्या को चुनौती दे रहा है ये भारतीय खिलाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 08:56 PM IST

Deepak Chahar on his capabilities: भारत के धुरंधर तेज गेंदबाज दीपक चाहर खुद को एक अच्छा बल्लेबाज भी मानते हैं और कई मौकों पर वो इसे साबित भी कर चुके हैं। लंबे समय से वो अनफिट होने के कारण मैदान से बाहर थे और अब आईपीएल में वापसी करेंगे। ऐसे में क्या उनका ताजा बयान हार्दिक पांड्या के लिए एक संकेत है।

भारतीय क्रिकेट में हमेशा से तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की कमी रही है। कपिल देव के बाद इरफान पठान के रूप में कुछ झलक नजर आई थी, लेकिन काफी समय बीता और हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया में उस जगह की भरपाई कर दी है। लेकिन अब कई गेंदबाज ऐसे हैं जो बल्लेबाजी में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं, हालांकि इसमें अधिकतर स्पिनर हैं। तेज गेंदबाजों में एकमात्र हार्दिक पांड्या पेसर और बल्लेबाज की भूमिका सही से अदा कर रहे हैं। अब एक और खिलाड़ी खुद को इस जगह के लिए अपने नाम को पेश कर रहा है। ये खिलाड़ी हैं दीपक चाहर।

Hardik Pandya being challenged by Deepak Chahar

हार्दिक पांड्या (AP)

तकरीबन पूरे साल अपनी फिटनेस से जूझने वाले दीपक चाहर एक बार फिर पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में जान फूंकने को तैयार हैं। वो कुछ समय पहले वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए अपना ऑलराउंडर रूप दिखा चुके हैं। अब उनका कहना है कि वो टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर के रूप में सेवाएं दे सकते हैं क्योंकि वो तकरीबन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्ला भी अच्छे से घुमा रहे हैं।

End of Feed