DC vs SRH IPL 2025 Preview: केएल राहुल की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगी मजबूती, विशाखापट्टनम में लगेगा रनों का अंबार

DC vs SRH IPL 2025 Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों ही टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीतै है और वे एक और मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी।

DC vs SRH IPL 2025 Preview: लखनऊ सुपर जाइंट्स पर शानदार जीत दर्ज करने और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी के साथ आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स रविवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी।

DC vs SRH Preview

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

अपने अभियान की शानदार शुरूआत के बाद सनराइजर्स को बृहस्पतिवार को लखनऊ टीम के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा । अब अपने मैदान से बाहर कप्तान पैट कमिंस पर टीम की मोर्चे से अगुवाई का दारोमदार होगा ।दूसरी ओर दिल्ली की टीम राहुल की वापसी से मजबूत हुई है । अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण राहुल लखनऊ के खिलाफ पहले मैच से बाहर थे ।

End of Feed