DC vs RCB, WPL 2025 LIVE Telecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru WPL 2025 Match Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का चौथा मुकाबला (17 फरवरी, 2025) को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के चौथे मुकाबले को आप घर बैठे कब और कहां लाइव देख सकते हैं आइए जानते हैं।

DC vs RCB, WPL 2025 Match Updates, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) के तीसरे सीजन का चौथा मुकाबला वडोदरा के वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Vadodara International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन खिताबी भिड़ंत हुई थी। एक साल बाद दोनों टीमों के बीच होने जा रही पहली भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लेनिंग(Meg Lanning) संभालेंगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कमान स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana) के हाथों में होगी। ये मुकाबला आरसीबी का दूसरा मुकाबला जो लगातार दूसरी बार खिताबी जीत हासिल करने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में आइए जानते हैं वडोदरा में खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के चौथे मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं?

DC vs RCB WPL 2025 Live Streming

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर विमेंस प्रीमियर लीग लाइव स्ट्रीमिंग(साभार WPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स विमेंस का स्क्वॉड(Delhi Capitals Squad for WPL 2025)

मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मारिज़ैन कैप, राधा यादव, टिटास साधु।

End of Feed