LIVELSG vs DC Highlights: मैकगर्क और पंत ने लखनऊ में खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने लखनऊ को घर में दी पटखनी

LSG vs DC Highlights: मैकगर्क और पंत ने लखनऊ में खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने लखनऊ को घर में दी पटखनी
LSG vs DC Highlights: जेक फ्रेजर मैकगर्क और रिषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने एक और जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा सीजन में 6 मैचों में दूसरी जीत है, जबकि लखनऊ की यह दूसरी हार है। इसी जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर आ गई है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम ने दिल्ली को 168 रन का लक्ष्य दिया है। आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 19 रन पर आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि खलील अहमद ने दो विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जेक फ्रेजर मैकगर्क अपने डेब्यू मैच को खास बनाने में सफल रहे। उन्होंने 35 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान रिषभ पंत ने भी कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। वहीं, डेविड वॉर्नर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 8 रन पर आउट हो गए। लखनऊ के गेंदबाज रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली को एक स्थान का फायदा
जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर आ गई है।
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली ने लखनऊ को दी पटखनी
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा सीजन में 6 मैचों में दूसरी जीत है, जबकि लखनऊ की यह दूसरी हार है।
लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक से चूके पंत
लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को चौथा झटका लगा। रिषभ पंत अर्धशतक से चूक गए। वे 41 रन पर आउट हो गए।
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली को लगा दूसरा बड़ा झटका
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर के बाद पृथ्वी शॉ भी आउट हो गए। वे 32 रन बनाकर आउट हो गए। अब जेक फ्रेजर-मैकगर्क और रिषभ पंत क्रीज पर है।
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को 3.2 ओवर में 23 रन पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर बडी पारी नहीं खेल पाए। वे 7 रन बनाकर आउट हो गए। अब पृथ्वी शॉ और फ्रेजर-मैकगर्क क्रीज पर हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ का शानदार पोस्ट
लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली की अच्छी शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ ने दिया 167 रन का लक्ष्य
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम ने दिल्ली को 168 रन का लक्ष्य दिया है।
लाइव क्रिकेट स्कोर: आयुष ने जड़ा अर्धशतक
दिल्ली के खिलाफ आयुष बडोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर: क्रुणाल भी नहीं दिखा पाए दम
दिल्ली के सामने लखनऊ की टीम लड़खड़ा गई है। क्रुणाल पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं।
DC vs LSG LIVE Score: लोकल बॉय का कहर जारी
लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ को लगा छठवां झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को 11.5 ओवर में 89 रन पर छठवां झटका लगा। केएल राहुल के बाद दीपक हुड्डा भी आउट हो गए। वे 10 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब क्रुणाल पंड्या और आयुष बडोनी क्रीज पर हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर: लखनऊ को लगा बड़ा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को 9.3 ओवर में 77 रन पर पांचवां बड़ा झटका लगा। निकोलस पूरन के बाद केएल राहुल आउट हो गए। वे 39 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब दीपक हुड्डा और आयुष बडोनी क्रीज पर हैं।
DC vs LSG LIVE Score: पूरन खाता नहीं खोल पाए
दिल्ली के खिलाफ निकोलस पूरन खाता तक नहीं खोल पाए। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और शून्य रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
लाइव क्रिकेट स्कोर: 7 ओवर का खेल हुआ खत्म
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक के बाद देवदत्त पडिक्कल भी आउट हो गए। वे 3 रन बनाकर आउट हो गए। अब मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 50 के पार
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ ने 50 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 5.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।
आईपीएल मैच का लाइव स्कोर: लखनऊ को लगा दूसरा बड़ा झटका
दिल्ली के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 4.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। अब मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल क्रीज पर है।
DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 50 के करीब
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। अब केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।
DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ को लगा पहला झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को 2.5 ओवर में 28 रन पर पहला झटका लगा। क्विंटन डी कॉक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 19 रन पर आउट हो गए। अब केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।
DC vs LSG LIVE Score: लखनऊ का स्कोर 20 के करीब
दिल्ली के खिलाफ केएल राहुल का बल्ला जमकर चला। लखनऊ ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल क्रीज पर हैं।