DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली और कोलकाता के बीच मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, DC vs KKR Pitch Report Today Match: आईपीएल के 17वें संस्करण में आज (29 April 2024) दो धाकड़ टीमों का आमना-सामना होने वाला है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में चुनौती देगी। मुकाबले का आयोजन कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मुकाबले का नतीजा काफी हद तक टॉप-4 टीमों की स्थिति में बदलाव कर सकता है। यहां हम जानेंगे दिल्ली-कोलकाता आज के मैच की पिच रिपोर्ट, क्या कहता है इस मैदान का ट्रैक रिकॉर्ड और इन दोनों टीमों ने ईडेन गार्डन्स में कितने मैच खेले।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज होगा घमासान
  • दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी
  • कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में होगा मैच

IPL 2024, DC vs KKR Pitch Report Today Match: जैसे-जैसे आईपीएल 2024 आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। अंक तालिका में मची उथल-पुथल भी फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। आज टूर्नामेंट में ऐसा ही एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है जहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होगी। इस मैच का विजेता पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव जरूर ला सकता है। मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। दिल्ली और कोलकाता के बीच ये इस सीजन का दूसरा मैच (Second Leg) होगा। पिछली बार विशाखापट्टनम के मैदान पर पर केकेआर ने दिल्ली को 106 रन के बड़े अंतर से मात दी थी।

DC vs KKR Pitch Report, IPL 2024 Today Match

दिल्ली-कोलकाता आज के मैच की पिच रिपोर्ट

आज दिल्ली और कोलकाता के बीच होने वाले मैच से पहले जान लेते हैं कि पिछले 16 सालों के आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों का आमने-सामने आते हुए ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 32 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 17 मुकाबले कोलकाता की टीम ने जीते हैं, जबकि 15 मैच दिल्ली की टीम ने अपने नाम किए। अब जानते हैं कि आज के मुकाबले में कौन से स्टार खिलाड़ी फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उनके कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ-साथ धमाकेदार नए बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्ग (Jake Frazer-McGurk), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) पर सबकी निगाहें रहेंगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उनके कप्तान श्रेयस अय्यर खास फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन सुनील नरायन (Sunil Narine), फिल सॉल्ट (Phil Salt), आंद्रे रसेल (Andre Russell) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) पर सभी केकेआर फैंस की उम्मीदें टिकी होंगी।

End of Feed