DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, DC vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (29 April 2025) आईपीएल के 18वें सीजन का 48वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें। इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अब तक 9 में से 6 मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है, लेकिन केकेआर को अपनी आगे की उम्मीदों को पंख देने के लिए अपना हर अगला मैच जीतना ही होगा। यहां हम जानेंगे दिल्ली-कोलकाता आज के मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान के जरूरी आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का आज 48वां मुकाबला
  • दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर
  • दिल्ली-कोलकाता मैच दिल्ली में आयोजित होगा

DC vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच इस आईपीएल सीजन में ये पहला मुकाबला होगा। ये मैच दिल्ली (Delhi) में आयोजित होने जा रहा है। ये मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं जबकि 3 मैच गंवाए हैं। वहीं डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का प्रदर्शन लड़खड़ाता नजर आ रहा है। उन्होंने अब तक खेले अपने 9 मैचों में 3 मैच जीते हैं और 5 मैच गंवाए हैं, जबकि उनका पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था और उन्हें एक अंक से संतोष करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) हैं।

DC vs KKR Pitch Report IPL 2025 Today Match

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट

आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली और कोलकाता के मैच से पहले इन दोनों टीमों का अंक तालिका में हाल देख लेते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय अंक तालिका में 12 अंकों के साथ मजबूती से चौथे नंबर पर काबिज है। उसका नेट रन रेट 0.482 है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कुल 7 अंक लेकर अंक तालिका में सातवें पायदान पर है और उसका नेट रन रेट 0.212 है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 18 बार कोलकाता ने दिल्ली को शिकस्त दी है। जबकि 15 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी है। आज कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है। दिल्ली के मैदान के आंकड़ों पर गौर करें तो इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 10 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें टक्कर कांटे की देखने को मिली है क्योंकि दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीतने में सफलता हासिल की है।

End of Feed