DC vs GT Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर गुजरात टाइटन्स ने की प्लेऑफ में एंट्री
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने रिकॉर्डतोड़ 205 रन की साझेदारी करके गुजरात को 10 विकेट से दिल्ली के खिलाफ जीत दिलाकर प्लेऑफ में एंट्री करा दी। जानिए कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का हाल।
DC vs GT Match Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट के अंतर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मात देकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली। इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंत तालिका में 9वीं जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई। दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ ही आरसीबी और पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में एंट्री हो गई है। गुजरात ने जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया। शुभमन गिल 93 (53) और साई सुदर्शन 108 (61) रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस हार के बाद भी दिल्ली की प्लेऑफ में एंट्री का आस बरकरार है। उसे अगले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स से चुनौती मिलेगी।
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स को धीमी शुरुआत के बाद इस स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल की शतकीय पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा। राहुल ने 112(65) रन की पारी खेली और इस दौरान 14 चौके और चार छक्के जड़े।
आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला गुजरात के लिए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने और दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम है। गुजरात के खाते में अबतक खेले 11 मैच में 8 जीत और 3 हार के साथ 16 अंक हैं और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अबतक खेले 11 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ कुल 13 अंक बटोर सकी है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
फॉफ डुप्लेसी,अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Delhi Capitals vs Gujarat Titans In IPL 2025)
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान।
