नई दिल्ली: आईपीएल 2026 को खत्म हुए तीन सप्ताह भी नहीं गुजरें है कि अगले सीजन को लेकर बड़ी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक विकटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होने जा रही है। वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच ट्रेड डील पर सहमति बम गई है। इंतजार केवल बीसीसीआई की डील पर मुहर का है।
कुलदीप यादव और ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
फीस में कटौती के साथ दिल्ली लौटेंगे पंत
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत फीस में बड़ी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौटने जा रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 27 करोड़ रुपये की कीमत पर लखनऊ के साथ जुड़े थे। ऐसे में अब दिल्ली ने 15 करोड़ रुपये की कीमत पर पंत की वापसी तय हो गई है। लेकिन साथ में कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स में एंट्री होगी। बीसीसीआई की मुहर लगाने के बाद ये डील आधिकारिक हो जाएगी।
युवराज बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कोच
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो साल बाद बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जएसडब्लू स्पोर्ट्स के हाथ में टीम का मैनेजमेंट आने के बाद युवराज सिंह की टीम में बतौर कोच एंट्री होने जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टीम के निदेशक होंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंत को वापस लाने के लिए आतुर है जो टीम के साथ लखनऊ में शामिल होने से पहले नौ सीजन खेले थे। कुलदीप यादव के लिए भी ये ट्रेड घर वापसी जैसा है। कुलदीप उत्तर प्रदेश के लिए और ऋषभ दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इस ट्रेड में कुलदीप यादव की फीस कितनी होगी इसकी पुष्टि अबतक नहीं हो सकी है। कुलदीप यादव 13.25 करोड़ रुपये में दिल्ली से जुड़े थे। लेकिन पंत की फीस में कटौती पूरी तरह तय है।
कुलदीप की भी होगी घर वापसी
साल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में पंत को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को 20.75 करोड़ रुपये में आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके टीम में शामिल कर लिया था। लेकिन 27 करोड़ की अंतिम बोली लगाकर लखनऊ अपनी टीम में शामिल करने में सफल रहा। ऐसे में पंत की घर वापसी में फीस के अलावा और कोई रोड़ा नहीं है। कुलदीप को अगल पुरानी फीस मिलती रहेगी तो भी उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।
