'धोखेबाजों के बीच बेईमानी', डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने ये क्या कह दिया? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सैंडपेपर स्कैंडल विवाद सुलझाने का दिया खास सुझाव

सैंडपेपर गेट विवाद पर डेविड वॉर्नर के मैनेजर अर्सकिन ने पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम से आग्रह किया कि वे मैनेजरों या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों के बिना आपस में निजी तौर पर मिलें। एक-दूसरे से माफी मांगें और गलतफहमियां दूर करें। उनका मानना ​​है कि उन्हें बंद दरवाजों के पीछे अपने मतभेदों को सुलझा लेना चाहिए और एकजुट होकर सामने आना चाहिए, ताकि सैंडपेपर स्कैंडल का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के 2018 के सैंडपेपर स्कैंडल को लेकर बढ़ते जुबानी विवाद के बीच डेविड वॉर्नर के मैनेजर जेम्स अर्सकिन ने इसे सुलझाने के लिए 'सिर्फ खिलाड़ियों की' एक बैठक का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने इसमें शामिल लोगों से अपील की है कि वे बंद दरवाजों के पीछे अपने मतभेदों को सुलझा लें।

David Warner manager

डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया खास सुझाव। फोटो- ANI

इसे धोखेबाजों के बीच बेईमानी (dishonour among cheats) का मामला बताते हुए, अर्सकिन ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों को खुद ही इस कड़वे आरोप-प्रत्यारोप के दौर को खत्म करने का कोई रास्ता निकालना होगा। अर्सकिन ने 'कोड स्पोर्ट्स' (CODE Sports) से कहा, मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को इसे खुद ही सुलझाना होगा।

End of Feed