PBKS vs DC: वॉर्नर की जगह युवा सनसनी को मिल सकता है मौका, देखें दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

Delhi capitals predicted playing 11: इंडियन प्रींमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होने वाली है। इस महामुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। दिल्ली अपनी टीम में कई बड़े बदलाव कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच
  • ऋषभ पंत करेंगे वापसी
  • डेविड वॉर्नर हो सकते हैं प्लेइंग 11 से बाहर

Delhi Capitals predicted playing 11: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) 23 मार्च को शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। स्पॉटलाइट दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर होगी जो कि लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। पंत के आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को इस साल बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली की इस मैच में प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Delhi Capitals IPL 2024

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- IPL/BCCI/X)

कैपिटल्स ने घायल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के रूप में आगामी ऑस्ट्रेलियाई स्टार जेक फ्रेज़र-मैकगर्क को शामिल किया। हैरी ब्रूक भी निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट गए। कैपिटल्स ने आईपीएल में खराब प्रदर्शन किया है। 2020 में प्लेऑफ में पहुंचने के बाद वे लगातार तीन साल से इससे दूर रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस साल इस रिकॉर्ड को बेहतर करने की उम्मीद होगी।

End of Feed