IPL 2026: संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका, बाहर हुआ एक और विदेशी पेसर

आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका डेविड पेन के रूप में लगा है। चोटिल होने के बाद वो सीजन से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार को एक और झटका लगा जब इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए। पेन (35 वर्ष) सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले दो मैच में खेले थे और उन्होंने दो विकेट झटके थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'डेविड पेन टखने की चोट के कारण बचे हुए टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।'

David Payne

डेविड पेन (फोटो क्रेडिट Sunrisers Hyderabad X)

चोट के चक्रव्यूह में फंसी हैदराबाद

2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद अभी दो जीत और तीन हार के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम इस सत्र में खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुई है। इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ब्रायडन कार्स सत्र की शुरुआत में हाथ में लगी चोट के कारण बाहर हो गए थे जिससे टीम ने उनकी जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया था। नियमित कप्तान पैट कमिंस 'स्ट्रेस' चोट की वजह से अभी तक इस सत्र में नहीं खेल पाए हैं। अब हालांकि वह ठीक हो गए हैं और उनके इस महीने के अंत में मैदान पर लौटने की उम्मीद है।

End of Feed