DC vs GT: एक रन से मिली हार तो रोने लगे डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल ने संभाला; मैच के बाद कही बड़ी बात

आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला सांस रोक देने वाला रहा। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने मेजबान दिल्ली को एक रन से धूल चटाई। 211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए केएल राहुल (92) और डेविड मिलर (नाबाद 41) की उम्दा पारियों के बावजूद दिल्ली एक रन से पीछे रह गई।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच क्या गजब का मैच देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने चेज के दौरान अधिकतर मौकों पर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। राशिद के स्पेल ने मैच को रोमांचक बनाया और फिर सिराज ने राहुल का विकेट लेकर गुजरात टाइटन्स को मैच में आगे कर दिया।

David Miller cry

भावुक हुए डेविड मिलर को संभालते अक्षर पटेल- फोटो- स्क्रीन ग्रैब

रिटायर हर्ट होकर बाहर जाने वाले डेविड मिलर ने वापस आते ही एक ऐसी पारी खेली कि दिल्ली ने मैच पर शिकंजा कस लिया था। आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों में भी दिल्ली ने 11 रन बना लिए थे, लेकिन दो गेंदों में दो रन नहीं बन पाए। डेविड मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना किया था, वर्ना उसी समय स्कोर टाई हो जाता। आखिरी गेंद पर कुलदीप रन भागने के लिए तैयार नहीं थे और रन आउट हो गए।

End of Feed