वेस्टइंडीज के कोच पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर उठाया था सवाल

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाया था। अब आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया है। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से अपने नाम किया था।

वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी पर बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में तीसरे अंपायर के फैसलों की आलोचना की थी और निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के फैसलों में निरंतरता की मांग की थी।

Darren Sammy

डैरेन सैमी (साभार-ICC)

सैमी ने निराशा व्यक्त की थी कि होल्डस्टॉक का विकेट के पीछे कैच के लिए भेजे गए दो एक जैसे मामलों में फैसला अलग-अलग था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को नॉट आउट दिया गया था, जबकि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई हॉप को आउट करार दिया गया था। वेस्टइंडीज के कोच ने मेजबान टीम के कप्तान रोस्टन चेज और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन से जुड़े एलबीडब्ल्यू रेफरल का भी जिक्र किया था।

End of Feed