WCL 2025: भारत-पाक मुकाबला रद्द होने से नाराज हुए दानिश कनेरिया, भविष्य को लेकर जताई चिंता

Danish Kaneria Angry: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रद्द होने से नाखुश हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि शायद भविष्य में भारत एशिया कप, या आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान से न खेले।

Danish Kaneria Angry: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया बेहद नाराज़ हैं। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के मैच में हिस्सा न लेने के फैसले ने टूर्नामेंट के आयोजकों को मुश्किल में डाल दिया है।

Danish Kaneria (1)

दानिश कनेरिया (फोटो- Danishkaneriax)

कनेरिया को भारत के फैसले पर आपत्ति

दानिश कनेरिया ने 'आईएएनएस' से बातचीत में कहा, "भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस मुकाबले का बहिष्कार किया, जिससे मैच रद्द करना पड़ा। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में भारत शायद एशिया कप या किसी आईसीसी इवेंट में भी पाकिस्तान से न खेले।" उन्होंने भारत के रुख को दोहरा मापदंड करार दिया और इस पर स्पष्टता की मांग की।

End of Feed