Virat Kohli को सबसे ज्यादा सूट करता है "दबंग" किरदार- दिल से बोले Salman Khan, Rohit Sharma के लिए कही यग बात

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 17, 2023, 10:50 AM IST

Salman Khan on Virat Kohli: वैसे, बॉलीवुड कलाकार सलमान खान का सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। यह खुलासा उन्होंने कुछ समय पहले बच्चों से बातचीत के दौरान किया था।

Salman Khan on Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली "किंग कोहली" और "चीकू" के नाम से मशहूर हैं। मगर उन्हें एक और नई पहचान मिल गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें दबंग करार दिया है। एक्टर ने कहा है कि "दबंग" (सलमान की फिल्म का नाम) का किरदार सबसे अधिक दिल्ली से नाता रखने वाले भारतीय बल्लेबाज को सूट करता है।

virat kohli dabang

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। (फाइल)

स्टार स्पोर्ट्स पर खान ने बताया था, "कोहली शारीरिक रूप से काफी फिट हैं। वह मानसिक रूप से भी बहुत मजबूत हैं। वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित हैं और उसे बेहद गंभीरता से लेते हैं। मैं उनके काम करने के तरीके को पसंद करता हूं।"

End of Feed