CSK vs RCB Playing XI Prediction: आरसीबी से पिछले साल का बदला लेने उतरेगी CSK, ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

CSK vs RCB Playing XI Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग में 8वां मुकाबला शानदार होने वाला है। इस मुकाबले में दो स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम भिड़ने वाली है। आरसीबी जहां चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में 15 साल बाद जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं चेन्नई पिछले साल की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

CSK vs RCB Playing XI Prediction: आईपीएल के 8वें मुकाबले में जब चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा तो उसकी नजर पिछले सीजन की हार का बदला लेने पर होगी। पिछले साल 18 मई को आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। चेन्नई इस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में उसकी स्पिन तिकड़ी ने कमाल का काम किया था और चेपॉक के मैदान में आरसीबी की सबसे बड़ी चुनौती यहीं होंगे।

CSK vs RCB Playing XI

चेन्नई और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

चेपॉक का रिकॉर्ड भी आरसीबी के पक्ष में नहीं है। 2009 के बाद से आरसीबी की टीम आज तक चेन्नई के खिलाफ जीत नहीं पाई है। ऐसे में आरसीबी की कोशिश इस इंतजार को खत्म करने पर होगी। पहले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ जिस तरह से आरसीबी ने प्रदर्शन किया था, उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि टीम एक अलग लक्ष्य के साथ उतरी है।

End of Feed