LIVE

CSK vs MI Highlights, IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनाई जगह

CSK vs MI Highlights, IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनाई जगह
CSK vs MI Highlights, IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनाई जगह

IPL 2023 CSK vs MI Highlights: आईपीएल के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नइ के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक 44 रन की पारी डेवॉन कॉ़नवे ने खेली। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने नेहल वढेरा की 64 सूर्यकुमार यादव की 26 रन की पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से मथिसा पाथिराना ने 3, दीपक चाहर और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई को 13 साल बाद मुंबई के खिलाफ चेपॉक में यह जीत हासिल हुई है। आखिरी बार 2010 में चेन्नई ने मुंबई को इस मैदान पर हराया था।

MAY 06, 2023 19:04 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई के सामने 140 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 विकेट के नुकसान पर 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
MAY 06, 2023 18:57 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: जीत से 10 रन दूर चेन्नई

चेन्नई ने 16.2 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं और वह अब जीत से केवल 10 रन की दूरी पर खड़ी है।
MAY 06, 2023 18:42 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: दुबे ने लगाई डेब्यूटांस राघव की क्लास

शिवम दुबे ने डेब्यूटांट राघव गोयल के एक ओवर में 2 छक्कों सहित 14 रन बटोरे। चेन्नई जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। 14 ओवर बाद चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं और वह अब जीत से 21 रन दूर है।
MAY 06, 2023 18:35 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: ट्रिस्टन स्टब्स का सफल ओवर

मुंबई की तरफ से 13वां ओवर ट्रिस्टन स्टब्स ने डाला। इस ओवर में उन्होंने टीम के लिए एक सफलता अर्जित की और अंबाती रायडु को 12 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 13 ओवर के बाद चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर105 रन बना लिए हैं और अब वह जीत से केवल 35 रन दूर है।
MAY 06, 2023 18:27 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 11 ओवर बाद चेन्नई का स्कोर 88/2

चेन्नई ने 11 ओवर के बाद 88 रन बना लिए हैं। अब चेन्नई को 52 गेंद पर 52 रन की दरकार है। अंबाजी रायडु और डेवॉन कॉनवे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MAY 06, 2023 18:15 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: नाटकीय रहा चेन्नई का 9वां ओवर

9वां ओवर चेन्नई के लिए नाटकीय भरा रहा। इस ओवर में छक्के भी लगे और और रहाणे का विकेट भी गंवाया। 9 ओवर बाद चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। रहाणे 17 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए।
MAY 06, 2023 18:10 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 73/1

रुतुराज का विकेट गिरने के बाद चेन्नई के रन रेट में कमी आई है। 8 ओवर बाद चेन्नई ने 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। डेवॉन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MAY 06, 2023 18:00 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: पावरप्ले रहा चेन्नई के नाम, गंवाया रुतुराज का विकेट

140 रन की पीछा करते हुए चेन्नई ने अच्छी शुरुआत की। पावरप्ले में उसने रुतुराज गायकवाड का विकेट गंवा कर 55 रन बनाए। डेवॉन कॉनवे 18 और अजिंक्य रहाणे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 06, 2023 17:53 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 5वें ओवर में चेन्नई को लगा पहला झटका

चेन्नई को 5वें ओवर में पहला झटका लगा है। रुतुराज गायकवाड 16 गेंद पर विस्फोटक 30 रन की पारी खेल कर आउट हुए। उन्हें पियूष चावला ने ईशान किशन के हाथो कैच कराया।
MAY 06, 2023 17:45 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: महंगा रहा अरशद खान का ओवर

मुंबई की तरफ से तीसरा ओवर अरशद खान ने डाला। उनका यह ओवर काफी महंगा रहा और इसमें 2 छक्के और 2 चौकों सहित कुल 20 रन बने। 3 ओवर के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं।
MAY 06, 2023 17:41 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: चेन्नई की अच्छी शुरुआत

140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने अच्छी शुरुआत की है। 2 ओवर के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैँ। डेवॉन कॉनवे 5 और रुतुराज गायकवाड़ 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 06, 2023 17:32 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की है। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कैमरॉन ग्रीन ने की है।
MAY 06, 2023 17:15 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: मुंबई ने चेन्नई के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा

मुंबई ने चेन्नई के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ ने नेहल वढेरा ने 64 रन की पारी खेली और मथिसा पाथिराना ने 3 विकेट झटके।
MAY 06, 2023 17:07 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 19वें ओवर में बने 10 रन

19वां ओवर तुषार देशपांडे ने डाला। इस ओवर में मुंबई ने 10 रन बनाए लेकिन टिम डेविड का विकेट भी खोया। डेविड शानदार फॉर्म में चल रहे थे।
MAY 06, 2023 17:04 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: तुषार देशपांडे ने हासिल किया पर्पल कैप

मुंबई इंडियंस ने छठा विकेट गंवा दिया है। टिम डेविड 2 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2023 में 19 विकेट के साथ उन्होंने पर्पल कैप अपने नाम कर लिया है।
MAY 06, 2023 16:58 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 64 रन बनाकर आउट हुए नेहल वढेरा

मुंबई ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। नेहल वढेरा 64 रन बनाकर पाथिराना की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। मुंबई ने 123 रन बना लिए हैं जबकि अब भी 2 ओवर का खेल बाकी है।
MAY 06, 2023 16:52 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: नेहल वढेरा का अर्धशतक

मुंबई के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने 46 गेंद पर अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
MAY 06, 2023 16:46 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 5 ओवर का खेल अब शेष है

15 ओवर के बाद मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। अब बाकी बचे 5 ओवर में मुंबई को तेजी से रन बनाने होंगे। स्टब्स पहली बार इस सीजन में खेल रहे हैं जबकि नेहल वढेरा अर्धशतक के करीब हैं।
MAY 06, 2023 16:39 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 14 ओवर बाद मुंबई का स्कोर 86 रन

14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। नेहल वढेरा 39 और ट्रिस्टन स्टब्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। टिम डेविड का आना अब भी बाकी है।
MAY 06, 2023 16:31 IST

CSK vs MI Live Cricket Score: 12 ओवर के बाद मुंबई 74/4

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई के सामने एक अच्छा स्कोर बनाने की चुनौती है। 12 ओवर के बाद मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। नेहल वढेरा और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।