LIVECSK vs KKR Highlights: चेपॉक में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, केकेआर का अब भी नहीं खुला खाता
CSK vs KKR Highlights: आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से हुआ जहां चेन्नई ने उसे 32 रन से हरा दिया। यह चेपॉक में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। केकेआर का खाता 5 मैच के बाद भी नहीं खुला है।

CSK vs KKR Highlights: चेपॉक में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, केकेआर का अब भी नहीं खुला खाता
CSK vs KKR Highlights: चेन्नई ने कोलकाता को हराकर घर पर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया। कोलकाता के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य था, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों के सामने टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 160 रन ही बना पाई। केकेआर की ओर से सर्वाधिक 35 रन की पारी रमनदीप सिंह ने खेली। रमनदीप के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 28 और रोवमैन पॉवेल ने 35 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए। इससे पहले चेन्नई ने संजू सैमसन के 48, आयुष म्हात्रे के 38 और डेवाल्ड ब्रेविस के 41 रन की पारी के दम पर कोलकाता के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा। इन तीनों के अलावा शिवम दुबे ने 15 रन की पारी खेली। केकेआर के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 25 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। गायकवाड़ 7 रन बनाकर एकबार फिर फेल रहे। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 जबकि अनूकुल रॉय और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट चटकाए। मैच में वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती फीके रहे और 3 ओवर में 26 रन देकर विकेटलेस रहे।
हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 32 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 11 मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के नाम रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। साल 2022 के बाद से मामला बराबरी पर है और 6 मैच में स्कोरलाइन 3-3 है।
आज के मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई ने 32 रन से दर्ज की जीत
चेन्नई ने कोलकाता को हराकर घर पर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया। कोलकाता के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य था, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों के सामने टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 160 रन ही बना पाई। केकेआर की ओर से सर्वाधिक 35 रन की पारी रमनदीप सिंह ने खेली। रमनदीप के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 28 और रोवमैन पॉवेल ने 35 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुश्किल में केकेआर
केकेआर ने 12.5 ओवर में 90 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। 43 गेंद में केकेआर को अब भी 102 रन की दरकार है।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: दो विकेट गंवा चुकी है केकेआर
केकेआर ने 9वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। रहाणे 24 और रघुवंशी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: चौथे ओवर में केकेआर ने बनाए 26 रन
कोलकाता ने चौथे ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। नरेन और रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: नई जोड़ी नया स्टाइल
कोलकाता ने आज के मुकाबले में नई सलामी जोड़ी को अपनाया। कोलकाता की ओर से पहली बार इस सीजन नरेन और फिन एलन ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में 7 रन बटोरे।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता को मिला 193 का लक्ष्य
चेन्नई ने संजू सैमसन के 48, आयुष म्हात्रे के 38 और डेवाल्ड ब्रेविस के 41 रन की पारी के दम पर कोलकाता के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा। इन तीनों के अलावा शिवम दुबे ने 15 रन की पारी खेली।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: 14 ओवर का खेल खत्म
14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। सरफराज खान और ब्रेविस खेल रहे हैं।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: अर्धशतक से चूके संजू
सैमसन अर्धशतक बनाने से चूक गए हैं। वो 48(32) [4s-4 6s-3] रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: 100 के पार चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने 11 ओवर में 105 रन बना रहे हैं। सैमसन 42 और ब्रेविस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू पिछले मुकाबले में भी शतक जड़के आ रहे हैं।
csk बनाम kkr, आईपीएल लाइव स्कोर: वरुण के पहले ओवर में बने 8 रन
आज के मैच में वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 8 रन बने। नतीजा 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं।
csk बनाम kkr, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या फिर चलेंगे संजू
पिछले मुकाबले में संजू सैमसन ने शतक जड़ा था। इस मुकाबले में वह 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्या आज के मुकाबले में वह चेन्नई का बेड़ा पार कर सकते हैं। दो विकेट गंवा चुकी है सीएसके।
आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई के नाम रहा पावरप्ले
पावरप्ले चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। इस दौरान सीएसके ने गायकवाड़ का विकेट जरूर गंवाया, लेकिन आयुष म्हात्रे और संजू ने उसकी भरपाई कर दी। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर म्हात्रे 38 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने पावरप्ले में 72 रन जोड़े।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: 50 रन के पार चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर उसने 52 रन बना लिए। आयुष और सैमसन की जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही है।
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई की फिर खराब शुरुआत
25 के स्कोर पर चेन्नई को लगा पहला झटका, कप्तान गायकवाड़ हुए फिर फेल-7 रन बनाकर हुए आउट
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर विकल्प
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सदस्य - फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी
चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
Poll
कौन जीतेगा आज का मुकाबला
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: इन गेंदबाजों ने आईपीएल डेब्यू की पहली गेंद पर लिया विकेट
CSK vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: अब हारे तो मुश्किल होगी राह
दोनों टीमों के लिए यह 5वां मुकाबला है। अब तक खेले गए 4 मैच में केकेआर को पहली जीत का इंतजार है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम केवल एक मुकाबला जीत चुकी है। ऐसे में अगर कोई भी टीम और हारती है तो आगे की राह उसकी और मुश्किल होगी।