CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बीच टीम पर जताया भरोसा, कहा-आलोचना तो होगी...

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की खराब प्रदर्शन के वजह हो रही आलोचना पर जवाब दिया है। फ्लेमिंग ने टीम का भी बचाव किया है।

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम के हालिया उतार-चढ़ाव के बीच खुद पर मौजूदा दौर के टी20 क्रिकेट से सामंजस्य नहीं बिठाने को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा है कि वह आधुनिक टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले फ्लेमिंग ने कहा कि खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना होना स्वाभाविक है।

Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

परिणाम ही तय करते हैं धारणा

फ्लेमिंग ने माना कि परिणाम ही धारणा तय करते हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वह सालभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में कोचिंग और खिलाड़ी नीलामी प्रक्रियाओं से जुड़े रहते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर इस प्रारूप के खेल में आ रहे बदलावों को लेकर उनकी समझ लगातार बनी रहती है। फ्लेमिंग ने कहा, 'मैं पूरे साल कोचिंग करता हूं और कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की नीलामी का हिस्सा रहता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं आईपीएल से पहले खेल की दिशा से अनजान होता हूं। मैं दुनिया भर के खिलाड़ियों और टी20 क्रिकेट का पहले से अधिक अध्ययन कर रहा हूं, जो आईपीएल में भी काम आता है।'

End of Feed