EXCLUSIVE: पूर्व दिग्गज केपलर वेसल्स ने किया सीएसके में बतौर हेड कोच 17 साल बाद वापसी से इनकार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके और पहले सीजन में सीएसके के पूर्व मुख्य कोच रहे कैपलर वेसल्स ने टीम के कोचिंग स्टाफ में वापसी की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स का एक स्वर्णिम अध्याय टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ आपसी सहमति से अलग होने के फैसले के साथ समाप्त हो गया। फ्लेमिंग टीम के साथ साल 2008 में बतौर खिलाड़ी जुड़े थे लेकिन एक साल बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया और सीएसके के साथ उन्होंने बतौर हेड कोच जुड़े और साल 2026 तक टीम के साथ रहे। इस सफर के दौरान उनकी टीम के कप्तान एमएस धोनी के साथ अच्छी बॉन्डिंग हुई। साल 2016 और 2017 के सीजन के लिए वो पुणे सुपर जायंट्स के कोच रहे। धोनी भी इस टीम से जुड़े थे। सीएसके की टीम के पहले हेड कोच कैपलर वेसल्स थे। वेसल्स पहले सीजन के बाद ही टीम से अलग हो गए थे और फ्लेमिंग ने उनकी जगह संभाली थी।

Kepler Wessels MS Dhoni Stephen Flamming

केपलर वेसल्स, एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग (फोटो क्रेडिट BCCI/Instagram)

नए हेड कोच की तलाश में है चेन्नई सुपर किंग्स

End of Feed