धोनी से कम नहीं हैं कप्तान रुतुराज गायकवाड़, CSK के बल्लेबाजी कोच हस्सी ने बताई एक खास बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2024, 03:03 PM IST

CSK Batting Coach Mike Hussey On Ruturaj Gaikwad: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर ये कमान अब युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी है। अब तक रुतुराज ने बल्ले से लगातार खुद को साबित किया है लेकिन उनकी कप्तानी में भी एक खास बात है जिसका खुलासा टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हस्सी ने किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान है सुपरहिट
  • धोनी की छत्रछाया में और चमक रहे हैं रुतुराज गायकवाड़
  • टीम के बल्लेबाज कोच हस्सी ने गायकवाड़ की एक खास बात बताई

CSK, IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हस्सी ने कहा कि गेंदबाजों से एक कदम आगे रहने की क्षमता के कारण ही रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आईपीएल के मौजूदा सत्र में इतनी सफलता मिली। पिछले मैच में नाबाद 108 रन बनाने के बाद चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 98 रन बनाये।

IPL 2024, Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (AP)

हस्सी ने सनराइजर्स पर मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ गायकवाड़ इतना शानदार खिलाड़ी है । मैं उससे पूछता रहता हूं कि उसके शानदार प्लेसमेंट का राज क्या है क्योंकि उसे हमेशा फील्डर के बीच में जगह मिल जाती है ।’’

End of Feed