IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों के ट्रेड पर लगी मुहर

आईपीएल 2027 के लिए गोवा में 16 दिसंबर को होने जा रही नीलामी से पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील पूरी हो गई है।

मुंबई: आईपीएल 2027 के लिए गोवा में 16 दिसंबर को होने जा रही नीलामी से पहले सभी 10 टीमें अपने रिटेन्ड खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं। 17 नंवबर तक रिटेन्ड खिलाड़ियों की सूची का ऐलान करना हैं। ऐसे में सभी टीमें ट्रेड के जरिए खिलाड़ियों को हासिल करने में जुटी हैं। इसी क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों के ट्रेड पर मुहर लग गई है। दो खिलाड़ी चेन्नई से हैदराबाद और दो खिलाड़ी हैदराबाद से चेन्नई आएंगे।

Liam Livingstone, Jack Edwards, Khaleel Ahmed, Nathan Ellis,

लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, खलील अहमद और नाथन एलिस (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

लियाम लिविंगस्टोन को हुआ 7 करोड़ का नुकसान

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गए हैं। इसके बदले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन ऐलिस की चेन्नई से सनराइजर्स हैदराबाद एंट्री हुई है। लियाम लिविंगस्टोन हैदराबाद के साथ 13 करोड़ रुपये में जुड़े थे सीएसके के साथ जुड़ने पर उन्हें 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। 7 करोड़ रुपये का नुकसान उन्हें हुआ है। वहीं एडवर्ड्स अपनी मौजूदा 3 करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके के साथ जुड़े हैं। एडवर्ड्स को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही SRH ने साइन किया था, लेकिन पैर की चोट के कारण वे IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे।

End of Feed