Yuzvendra Chahal Divorce: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक पर मुहर लग गई है। 20 मार्च को इस पर बांद्रा फैमिली कोर्ट ने अंतिम मुहर लगा दी। चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर चहल का पक्ष रखने वाले एडवोकेट नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, "अदालत ने तलाक मंजूर कर ली है। अदालत ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब आधिकारिक तौर पर चहल और धनश्री पति-पत्नी नहीं हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
चहल और धनश्री साल 2020 में विवाह बंधन में बंधे थे। पिछले कुछ महीनों से लगातार अलग रह रहे दोनों के बीच खराब होते रिश्तों की खबरें आम हो गई थी, लेकिन अब उन तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है। इससे पहले अभी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को साथ देखा गया था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस को यह अनुमान हो गया था कि चहल और धनश्री के बीच अब औपचारिक ऐलान होना ही बाकी थी। मामला कोर्ट में था जिसका फैसला अब आ गया।
