Ram Mandir Invitation: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सचिन समेत इन खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 20, 2024, 05:32 PM IST

Ram Mandir Invitation: सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी सहित कई बड़े क्रिकेट स्टार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण दिया गया है। निमंत्रण पत्र की सूची में राज्य के 500 से अधिक खास मेहमान शामिल हैं। हाल ही में हरभजन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात भी कही है।

अगले हफ्ते यहां राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, ‘स्प्रिंट क्वीन’ पीटी ऊषा और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया सहित स्टार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। निमंत्रण पत्र की सूची में राज्य के 500 से अधिक खास मेहमान शामिल हैं जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं जिन्हें सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

Cricketer Invitation Ram Mandir

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्रिकेटरों को निमंत्रण (साभार-X)

इस सूची में तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा को आमंत्रित किया गया है।

End of Feed