Cricket Australia Awards: ये धाकड़ प्लेयर साल के सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, जीता एलन बॉर्डर अवार्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 07:54 PM IST

Steve Smith, Allan Border Medal: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को अपने सालाना पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। स्टीव स्मिथ करियर में चौथी बार साल के सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर चुने गए हैं।

सिडनी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के पुरस्कार का ऐलान कर दिया। पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए और उन्होंने करियर में चौथी बार एलन बॉर्डर मेडल पर कब्जा कर लिया। वहीं बेलिंडा क्लार्क को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया और उन्होंने दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क अवार्ड अपने नाम किया। साल 2021 में भी बेथ मूनी और स्टीव स्मिथ साल के सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चुने गए थे।

Steve-Smith-Beth-Mooney

स्टीव स्मिथ और बेथ मूनी(साभार Cricket Australia)

चौथी बार स्टीव स्मिथ ने जीता एलेन बॉर्डर मेडल

स्टीव स्मिथ इससे पहले साल 2015, 2018 और 2021 में एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम कर चुके थे। चार बार इस पुरस्कार को जीतने वाले रिकी पॉन्टिंग और माइकल क्लार्क के बाद स्टीव स्मिथ तीसरे ऑस्ट्रेलिया प्लेयर बने हैं। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा शेनवार्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। वहीं मार्कस स्टोइनिस और ताहिला मैक्ग्रा को साल का सर्वश्रेष्ठ टी20, डेविड वॉर्नर और बेथ मूनी को साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेयर चुना गया।

ये है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सालाना पुरस्कार विजेता:

बेलिंडा क्लार्क अवार्ड: बेथ मूनी

शेन वार्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: उस्मान ख्वाजा

End of Feed