SA vs AUS हाई-वोल्टेज टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 3 साल से शतक ना लगाने वाला खिलाड़ी शामिल

Australian squad announced for SA vs AUS Test Series: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका में मौजूद दो टॉप टीमें, शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया औऱ दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका, अब एक बार फिर आमने-सामने आने जा रहे हैं। पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद ये दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी जो तय कर सकती है कि इस बार का फाइनल कौन-कौन खेलेगा। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें एक चौंकाने वाला नाम भी नजर आया है।

Australia Test Squad For SA Tour: ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली तीन मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाजों से भरी टीम का ऐलान किया है। इसमें बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का टीम में बने रहना एक खास बात है। आईसीसी के मुताबिक, लॉर्ड्स में पिछले साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। यह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा कि कौन सी टीमें अगले साल ओवल में होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी।

cricket australia announce australian test squad for south africa tour

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

ऑस्ट्रेलिया ने 16 खिलाड़ियों की टीम में अपने सभी अनुभवी तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। वहीं, खराब फॉर्म के बावजूद बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में बनाए रखा गया है। जुलाई 2023 के बाद से इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कोई शतक नहीं लगाया है। 2023 से खेले गए 22 मैचों में उनका औसत 30 से कम रहा है।

End of Feed