CPL 2025: मोहम्मद आमिर ने गेंद से बरपाया कहर, त्रिनबागो नाइट राइडर्स को आसानी से मिली जीत

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मैच गुरुवार को एंटिगुआ एंड बरबुडा फॉल्कंस और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला गया। मोहम्मद आमिर की घातक गेंदबाजी के दम पर त्रिनबागो ने एंटिगुआ पर आसान जीत दर्ज की।

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 का 14वां मुकाबला गुरुवार को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एंटिगुआ एंड बरबुडा फॉल्कंस को 8 विकेट से मात दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया और टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Mohammed amir cpl

मोहम्मद आमिर (फोटो- wiplayers/X)

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही साबित

इस मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय पूरी तरह सफल रहा। मोहम्मद आमिर ने नई गेंद से ही विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और लगातार विकेट झटके।

End of Feed