विश्व कप 2023 में अपने शिष्य विराट कोहली और टीम इंडिया की उम्मीदों पर बोले राजकुमार शर्मा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 04:12 PM IST

Rajkumar Sharma on hopes of Team India and Virat Kohli: विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को उम्मीद है कि पांच अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले आईसीसी एकदिवसीय विश्व में कोहली और भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेंगे। शर्मा ने उम्मीद जतायी कि कोहली ने पिछले आठ महीने में जिस तरह की बल्लेबाजी की है वह उस लय को विश्व कप में भी जारी रखेंगे।

दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को उम्मीद है कि पांच अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले आईसीसी एकदिवसीय विश्व में कोहली और भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेंगे। शर्मा ने उम्मीद जतायी कि कोहली ने पिछले आठ महीने में जिस तरह की बल्लेबाजी की है वह उस लय को विश्व कप में भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने भी सही समय पर लय पकड़ी है और अपनी सभी कमियों को दूर करने के बाद खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है।

Rajkumar Sharma on Virat Kohli and India hopes in World Cup 2023

विराट कोहली और राजकुमार शर्मा (Instagram)

शर्मा ने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि विराट विश्व कप में अच्छा करेंगे। वह शानदार लय में है और पिछले छह-आठ महीने में उन्होंने भारतीय टीम को कई मैच जिताए है। सभी को उनकी क्षमता के बारे में पता है। वह पिछले 15 साल से भारतीय टीम के लिए लगातार योगदान दे रहे है।’’ कोहली ने इस साल 16 एकदिवसीय मैचों की 13 पारियों में तीन शतक और दो अर्धशतक की मदद से 612 रन बनाये है। इस दौरान उनका औसत 55 से अधिक का रहा है।

End of Feed